Search

Chandil : एनएच 33 पर ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक गंभीर

Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी के समीप बुधवार दोपहर को ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया. बाइक सवार घायल की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु निवासी गणेश प्रमाणिक के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार गणेश प्रमाणिक अपनी बाइक से पारडीह की ओर जा रहे थे कि इसी क्रम में ट्रक संख्या एचआर 58सी 1083 ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार गणेश प्रमाणिक को गंभीर चोटें आई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-people-are-not-taking-interest-in-matsya-sampada-yojana-department-is-searching-for-beneficiaries/">Jamshedpur

: मत्स्य संपदा योजना में रूचि नहीं ले रहे लोग, विभाग खोज रहा लाभुक

फिनाइल बेचकर परिवार चलाता हे गणेश

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद चिलगु पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायल गणेश प्रमाणिक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया. वहीं, दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक समेत ट्रक संख्या एचआर 58सी 1083 को पकड़कर चांडिल पुलिस को सौंप दिया है. बताया गया कि गणेश फिलाइन बनाकर उसे बाजार में बेचता है. उसी से उसका परिवार चलता है. दुर्घटना के वक्त वह झोला में फिनाइल लेकर पारडीह की ओर जा रहा था. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि घायल की स्थिति खतरे से बाहर है और उसका इलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp