Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई तुलसी दास जयंती

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के खूंटी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को विद्यालय में गोस्वामी तुलसी दास की जयंती मनाई गई. विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने गोस्वामी तुलसी दास के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलन और पुष्पार्चन किया. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि रामायण को जनमानस में ज्ञान की गंगा एवं धर्म की पराकाष्ठा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस ग्रंथ की रचना की. रामायण लोगों को सफल जीवन जीने का संदेश देता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-auspicious-time-of-bhojpuri-film-dulhaniya-daulat-wali-happened-in-suryadham/">जमशेदपुर

: सूर्यधाम में हुआ भोजपुरी फिल्म “दुल्हनिया दौलत वाली” का मुहूर्त
मौके पर विद्यालय में प्रांतीय स्तर पर सुलेख, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन करने के लिए विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों का नाम चयन हेतु प्रांतीय कार्यालय भेजा गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के विषय प्रमुख किरण प्रमाणिक, रिंकी तंतुबाईमातंगिनी ने अहम भूमिका निभाई. प्रतियोगिता संचालक के रूप संजय कुमार साहू व रामचंद्र महतो ने भूमिका निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन, मंडल, भास्कर महतो सहित सभी आचार्य व दीदी का सहयोग सराहनीय रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही