Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई तुलसीदास जयंती

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के खूंटी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच सुलेख, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के कोषाध्यक्ष इंद्रनाथ महतो एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने ओम, भारत माता व सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पार्चन कर किया. गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर उनके जीवन वृत पर भैया मनीष ने बौद्धिक प्रस्तुत किया. इस अवसर पर बहन अंकिता व कोयल ने भजन गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. विद्यालय के कोषाध्यक्ष ने गोस्वामी तुलसीदास के विषय में विस्तृत जानकारी दी. विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने कहा कि इनके गुणों एवं विचारों को ग्रहण कर हम महान लेखक संत बन सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-marwari-youth-forum-chaibasa-jagriti-branch-celebrated-sindhara-teej/">चाईबासा

: मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने चूड़ी पासिंग, हाउजी और नंबर गेम्स खेले

सुलेख, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

मौके पर विद्यालय स्तर पर कक्षा द्वितीय एवं तृतीय में सुलेख प्रतियोगिता, कक्षा चतुर्थ व पंचम में चित्रकला प्रतियोगिता और छठी से दसवीं के बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को सुचारू रूप से करने के लिए कक्षा द्वितीय व तृतीय के प्रमुख प्रतिमा महतो, कक्षा चतुर्थ व पंचम में किरण प्रमाणिक और छठे व सातवें में रामचंद्र महतो, आठवें से उपर कक्षा की प्रतियोगिता प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा की देखरेख में संपन्न हुई. इसे अंतिम चयन के लिए प्रांतीय कार्यालय वनांचल शिक्षा समिति झारखंड, रांची भेजा गया. कार्यक्रम का संचालन किरण प्रमाणिक ने किया. कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र से किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही