Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल-मुरी रेलखंड के लेटेमदा स्टेशन के करीब बुधवार की रात ट्रेनल से कटकर एक जंगली हाथी की मौत हो गई. ईचाडीह पुराना फाटक के सामने घटी घटना में दंतैल हाथी मरा है. सुबह इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और हाथी की श्रद्धांजलि स्वरूप पूजा-अर्चना करने लगे. इसकी जानकरी देते हुए चांडिल के वन क्षेत्र पदाधिकारी मैनेजर मिर्धा ने बताया कि मृत हाथी झुंड से अलग घूम रहा था. बीती रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद उसका दांत निकालने के बाद विधिवत अंतिम संस्कार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वन विभाग घटना की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : बेहतर">https://lagatar.in/for-better-jharkhand-elect-better-people-and-send-them-to-the-house-sitharaman/">बेहतर
झारखंड के लिए बेहतर लोगों को चुनकर सदन में भेजें : सीतारमण
झारखंड के लिए बेहतर लोगों को चुनकर सदन में भेजें : सीतारमण
Leave a Comment