Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : खेत में मृत मिला दंतैल हाथी, जांच में जुटी वन विभाग

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडू प्रखंड स्थित पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सापारूम में गुरुवार को एक दंतैल जंगली हाथी मृत मिला. खेत में हाथी के शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त हाथी पिछले चार दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था और काफी कमजोर हालत में था. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात को खेत में गिरने के बाद हाथी फिर दोबारा उठ नहीं सका. रात को ही हाथी के दम तोड़ने की आशंका जताई जा रही है. खेत में हाथी के मृत मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंचे. लोगों ने परंपरा के अनुसार मृत हाथी की पूजा अर्चना करने लगे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-premier-league-tigers-and-gajraj-won-on-the-last-day-of-the-match/">चाकुलिया

प्रीमियर लीग : मैच के अंतिम दिन टाइगर्स और गजराज ने जीत दर्ज की

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा 

हाथी के मृत पाए जाने पर फोरेस्टर राधा रमण ठाकुर ने बताया कि मृत्यु के पूर्व आस पास के क्षेत्र में बीते कई दिनों से घूम रहा था. वह झुंड से बिछड़ने के बाद अकेले घूम रहा था. उन्होंने बताया कि उक्त हाथी करीब तीन माह पहले रांची की ओर झुंड के साथ गया था. उन्होंने बताया कि हाथी की मौत प्राकृतिक रूप से हुआ है या कोई हादसा है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल वन विभाग की टीम पशु चिकित्सा के साथ घटनास्थल के लिए निकल गई है. वहीं पशु चिकित्सक मृत हाथी का पोस्टमार्टम करेंगे. उन्होंने बताया कि इस वर्ष दो हाथी की मृत्यु हो चुकी है. मई माह में भी ईचागढ़ क्षेत्र में एक वृद्ध हथनी की मृत्यु हुई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही