Search

 
 
 

चांडिल : कंपनी में चोरी करने के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के मातकमडीह के पास स्थित कोल्हान माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड में लोहा चाेरी करने के दो फरार आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने सोमवार को ही दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि इनमें से एक अभियुक्त को पुलिस ने चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था. अन्य आरोपियों को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 20 वर्षीय प्रकाश महतो और 23 वर्षीय धौनी हेंब्रम उर्फ धानु मांझी शामिल हैं. दोनों चौका थाना क्षेत्र के चिरुगोड़ा के रहने वाले हैं. पुलिस ने इस मामले में खुंचीडीह निवासी 22 वर्षीय रवि लोहरा और 18 वर्षीय सागर लोहरा को सोमवार को ही जेल भेज दिया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-seraikela-district-received-land-honor-from-the-hands-of-president-draupadi-murmu/">आदित्यपुर

: सरायकेला जिले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला भूमि सम्मान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही