Search

 
 
 

Chandil : वाहन से पैसे और बैटरी लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार

 
Chandil (Dilip Kumar) : वाहन से पैसे व बैटरी लूट लेने के आरोप में ईचागढ़ थाना की पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रांची जिला के तमाड़ थाना अंतर्गत रड़गांव निवासी महताब अंसारी उर्फ महताब आलम और एतवा कुम्हार शामिल है. आवश्यक प्रक्रिया के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी जानकारी देते हुए ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने बताया कि हजारीबाग जिले के चौपारण थाना अंतर्गत संजा निवासी शैलेश कुमार ने ईचागढ़ थाना में अज्ञात अपराधकर्मियो के विरुद्ध वाहन से पैसे और बैटरी लूटने की शिकायत दर्ज कराया था. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-tata-steels-run-a-thon-to-be-held-in-noamundi-on-17th-november/">Kiriburu

: नोवामुंडी में टाटा स्टील का रन-ए-थॉन होगा 17 नवंबर को
थाना प्रभारी ने बताया कि ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन कर कांड मे शामिल दो अपराधकर्मियो को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कांड में प्रयुक्त मोटर साईकिल, दाउली, लूटे गए बैटरी व विभिन्न साईज का रेंच बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि अन्य अपराधकर्मियों के विरुद्ध छापामारी कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी दल में थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय, गुलशन भगत और ईचागढ़ थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-appreciated-the-eye-donation-campaign-of-chirag-indians/">Jamshedpur

: चिराग इंडियंस के नेत्रदान अभियान को उपायुक्त ने सराहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही