Search

 
 
 

चांडिल : ट्रक समेत 42 लाख का माल गायब करने के आरोप में दो गिरफ्तार, दो फरार

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के रामगढ़ से बिहार के बख्तियारपुर के लिए 42 लाख मूल्य के सामग्री लेकर निकले ट्रक से सामान गायब करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इस घटना में वाहन मालिक हफीजुल अंसारी और सेलर सरफराज अंसारी शामिल हैं. चांडिल थाना पुलिस दोनों को लोहरदगा के कुडू से गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-jmm-protested-against-the-construction-of-toll-plaza/">गालूडीह

: टोल प्लाजा निर्माण के विरोध में झामुमो ने किया धरना प्रदर्शन

बिहार के बख्तियारपुर के लिए निकला था ट्रक

इस संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चांडिल थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित दारसोल गोदाम से एक जुलाई को टाटा स्टील का छड़, कुदाल, गैंता, वेल्डिंग रड़, सब्बल समेत अन्य सामग्री लेकर एक ट्रक बिहार के बख्तियारपुर के लिए निकला था. चार दिनों बाद तक गंतव्य स्थान तक ट्रक नहीं पहुंचने पर इस संबंध में ट्रांसपोर्टर की ओर से चांडिल थाना में मामला दर्ज कराया गया.

पटमदा के जंगल से बरामद हुआ खाली ट्रक

मामला दर्ज होने के बाद चांडिल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने लोहरदगा के कुडू निवासी ट्रक मालिक हफीजुल अंसारी व सेलर सरफराज अंसारी के घर पर छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में सामान गायब करने की बात सामने आयी. जांच के दौरान बुधवार को पुलिस ने सामान लेकर निकले ट्रक को पटमदा के जंगल से खाली बरामद कर लिया. चांडिल पुलिस अब ट्रक के चालक व खलासी की गिरफ्तारी और सामान बरामद करने के लिए छापामारी कर रही है. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस गायब किए गए सामान को जल्द बरामद कर लेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही