Search

 
 
 

चांडिल : लोहा चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, गए जेल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के मातकमडीह के पास स्थित कोल्हान माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड में लोहा चाेरी करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि इनमें से एक अभियुक्त को चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है. वहीं दूसरे अभियुक्त को उसके घर में छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अन्य अभियुक्त फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में चौका थाना क्षेत्र के खुंचीडीह निवासी 22 वर्षीय रवि लोहरा और 18 वर्षीय सागर लोहरा शामिल हैं. चौका थाना प्रभारी ने बताया कि छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन पुराना साइकिल और करीब सौ किलो लोहा का स्क्रैप बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-suspected-tb-patients-will-have-sputum-test/">चाईबासा

: टीबी के संदेहास्पद मरीजों की होगी बलगम जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही