Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : मोबाइल चोरी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : कपाली ओपी पुलिस ने मगंलवार को मोबाइल चोरी के दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले को लेकर कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि 21 जुलाई को अलकबीर इस्लामनगर निवासी शाहिद अब्बास के घर से दो मोबाईल चोरी होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी. शिकायत के आधार पर अग्रेत्तर करवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गई मोबाईल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में मानगो आजाद नगर का रहने वाला अबू बकर और अलकबीर इस्लामनगर निवासी शेख शोएब इमाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fulkant-met-aicc-general-secretary-discussed-the-status-of-14-assembly-and-two-lok-sabha-seats/">आदित्यपुर

: एआईसीसी महासचिव से मिले फुलकांत, 14 विधानसभा व दो लोकसभा सीटों की स्थिति पर हुई चर्चा

कुल चार मोबाइल बरामद

इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दोनों के पास से कुल चार मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस का कहना है कि बाकी दो मोबाइल अभियुक्तों द्वारा चोरी किया गया है. दो मोबाइल के मालिका का पता लगाया जा रहा है. पुलिस दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को इस मामले में आगे की करवाई के लिए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस दौरान अभियुक्तों के परिजन अभियुक्तों को बेकसूर बताते हुए उसे छोड़ने की मांग कर रहे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही