Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ढाई किलाे गांजा के साथ एक महिला समेत दो गिरफ्तार, गए जेल

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान 2.4 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में कपाली ओपी क्षेत्र के डांगोडीह रोड नंबर एक शंकर स्टोर के पास रहने वाली 20 वर्षीय सिमरन निगार और जमशेदपुर के जुगसलाई पुराना बस्ती निवासी 38 वर्षीय मो. परवेज शामिल है. पुलिस ने गुरुवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसकी जानकारी चांडिल के पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से स्कूटी संख्या जेएच 05डीसी 2140 भी जब्त किया है. संवाददाता सम्मेलन में चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार व कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-found-wandering-in-mango-chowk-police-engaged-in-search-of-relatives/">जमशेदपुर

: मानगो चौक में भटकती मिली बच्ची, परिजनों की खोज में जुटी पुलिस

जेल में बंद है सिमरन का पति

चांडिल थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सिमरन निगार का पति राजू अप्पा एनडीपीएस एक्ट में घाघीडीह जेल में बंद है. पूछताछ के दौरान सिमरन ने पुलिस को नशे के कारोबार को लेकर कई जानकारी दी. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि दोनों स्कूटी से गांजा कहां से ला रहे थे और कहां ले जा रहे थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि जांच अभियान के दौरान सिमरन के साथ स्कूटी में मो. परवेज के अलावा उसका छोटा बच्चा भी था. जांच दल में पुअनि सुनील कुमार भोक्ता, सअनि रामनाथ बानरा, शांति मिंज, अमर कुमार यादव, हवलदार बासुदेव प्रसाद व आरक्षी मोहन प्रसाद यादव शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही