Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कपाली में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : कपाली ओपी पुलिस ने सघन जांच अभियान के दौरान 5.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को बुधवार को जेल भेज दिया. इसकी जानकारी देते हुए चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान की कड़ी में मंगलवार को अनुमंडल क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था. निर्देश के आलोक में कपाली ओपी प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया. इसी क्रम में कमारगोडा चौक के पास स्कूटी सवार दो लड़को के पास से 5.5 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें :छोटानागरा">https://lagatar.in/chotanagra-road-construction-work-will-start-soon-in-tholkobad-barajamda-and-pandrashali/">छोटानागरा

: थोलकोबाद, बड़ाजामदा व पन्ड्राशाली में सड़क निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

पहले भी जेल जा चुका है रमजान अंसारी

अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में कपाली ताजनगर के रहने वाले मो. इरफान अंसारी और मो. रमजान अंसारी शामिल हैं. इनमें रमजान अंसारी चोरी के एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है. दोनों अभियुक्त कहां से ब्राउन शुगर लाते थे और किन स्थानों में बेचते थे पुलिस इसका अनुसंधान कर रही है. पुलिस दोनों को गिरफ्तार करते हुए स्कूटी संख्या जेएच 05सीएल 1331 को भी जब्त किया है. उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत पूरे अनुमंडल क्षेत्र में इस प्रकार का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/there-are-repeated-breaches-in-security-rims-prisoner-ward-ten-prisoners-absconding-in-six-years/">रिम्स

के कैदी वार्ड की सुरक्षा में बार-बार लग रही सेंध, छह साल में दस कैदी फरार
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही