Search

 
 
 

चांडिल : मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो युवकों को अवैध मैगजीन व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके साथ एक और युवक था. उसके पास पिस्तौल था. उक्त युवक पिस्तौल के साथ भागने में सफल रहा. पुलिस पिस्तौल के साथ फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक डैमडूबी निवासी 22 वर्षीय रमजान अंसारी उर्फ बड़का है. इसके साथ पुलिस ने एक नाबालिग युवक को भी पकड़ा है. दोनों के पास से पुलिस को पिस्टल का मैगजीन समेत तीन जिंदा कारतूस मिला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-trailer-crashed-near-karandih-electricity-department-office/">जमशेदपुर

: करनडीह विद्युत् विभाग कार्यालय के पास ट्रेलर दुर्घनाग्रस्त

सूचना पर पहुंची थी पुलिस

गुरुवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि कपाली टीओपी चौक स्थित एक होटल में कुछ युवक आपस में उलझ रहे हैं. सूचना मिलते ही कपाली ओपी के प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता दल-बल के साथ होटल पहुंचे. पुलिस को देखते ही होटल में मौजूद युवक इधर-उधर भागने लगे. इसी क्रम में भागते हुए एक नाबालिग को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोक लिया. पुलिस नाबालिग से पूछताछ की ओर उसकी तलाशी ली. इस दौरान नाबालिग के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ में नाबालिग ने रहमान नामक युवक का नाम बताया. पुलिस ने रहमान को पकड़ा तो उसके पास से पिस्टल की मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान रहमान ने पुलिस को बताया कि मुन्ना नामक युवक पिस्टल लेकर भाग गया. अब पुलिस मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही