Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो रहे हैं और यदा-कदा अपनी जान भी गवां रहे हैं. चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा के सामने सोमवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दोनों घायलों को चौका पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने एक घायल को जमशेदपुर रेफर कर दिया. घायलों की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के दिउड़ी निवासी सूरज मुंडा और संटू मुंडा के रूप में किया गया है.  इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-on-the-eve-of-jharkhand-bandh-a-torchlight-procession-took-place-in-chowk-bazar/">चांडिल

: झारखंड बंद के पूर्व संध्या पर चौक बाजार में निकला मशाल जुलूस

लावजोड़ा से पूजा कर वापस लौट रहे थे घर

मिली जानकारी के अनुसार दिउड़ी के रहने वाले चार युवक दो बाइक पर पूजा करने पटमदा के लावजोड़ा स्थित हाथी खेदा मंदिर गए थे. पूजा-अर्चना कर वापस लौटने के दौरान चावलीबासा के सामने दुर्घटना घटी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चावलीबासा स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर निकल रहे एक कंटेनर ने सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. बताया गया कि कंटेनर तेज रफ्तार से एनएच पर निकल रहा था. इसी दौरान सड़क पर सीधे जा रहे बाइक सवार के साथ उसकी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक सूरज मुंडा और संटू मुंडा घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल चौका थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई. वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को जब्त कर थाना ले गई. दुर्घटना के बाद सड़क के एक लेन पर आवागमन ठप हो गया था. कंटेनर को हटाने के बाद सड़क पर आवागमन सुचारू हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही