Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के चौका-पातकुम सड़क पर स्थित रूगड़ी चौक के समीप सोमवार को दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए. घायलों की पहचान चौका थाना क्षेत्र के खूंटी निवासी सुनील रजक और बालीडीह गांव के रहने वाले राम सोरेन की रूप में की गई है. बताया गया कि दोनों बाइक सवार चौका की ओर से ईचागढ़ की ओर जा रहे थे. दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी सुनील रजक को अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल भेजा गया, जबकि राम सोरेन को हल्की चोट लगी थी, उसे नजदीकी प्राइवेट क्लीनिक में इलाज करवा कर घर भेज दिया गया.
: कदमा में दो गुटों में विवाद के बाद इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू [wpse_comments_template]
भाजयुमो नेता ने दी पुलिस को सूचना
रुगड़ी के सामने सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाजयुमो नेता आकाश महतो घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना चौका थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. एंबुलेंस नहीं रहने के कारण पुलिस की गश्ती वाहन से ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-internet-service-stopped-after-a-dispute-between-two-groups-in-kadma/">जमशेदपुर: कदमा में दो गुटों में विवाद के बाद इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू [wpse_comments_template]
Leave a Comment