Search

 
 
 

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दिया है. जांच के दौरान सोमवार को जिले में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इनमें एक महिला व एक पुरुष हैं. महिला 37 वर्ष की है और पुरुष 57 वर्ष के. इनमें एक बड़ा गम्हरिया का और एक आदित्यपुर क्षेत्र का रहने वाले हैं. इसकी जानकारी देते हुए जिले के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि दोनों सर्दी-खांसी, बुखार की शिकायत होने के बाद जांच के लिए पहुंचे थे. कोरोना जांच के दौरान दोनों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-15-lakh-sal-wood-seized-near-ganmour-forest-two-arrested-jail/">मनोहरपुर

: गणमौर जंगल के समीप 15 लाख की साल की लकड़ी जब्त, दो गिरफ्तार, जेल

सावधानी बरतने की अपील

जिला के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को जरूरत के सभी दवाई आदि देकर उनके मोबाइन नंबर संबंधित विभाग को दिया गया है, जो इनपर नजर बनाए रखेंगे. एक सप्ताह के बाद दोनों का फिर से जांच किया जाएगा. रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी दोनों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि पूरे देश में काेरोना के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है. पूर्व की तरह लोग कोरोना से बचाव को लेकर सावधानी बरतें और बेवजह भीड़ ना लगाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही