Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chandil : चांडिल के धातकीडीह में दो दिवसीय एचएलएम ट्रॉफी सीजन 3 शुरू

  • पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्णिमा महतो ने किया मैच का शुभारंभ
Chandil (Dilip Kumar) :  चांडिल प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह में रविवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एचएलएम ट्रॉफी सीजन 3 का शुभारंभ हुआ. एचएलएम ट्रॉफी का आयोजन आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह जन सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक हरेलाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर किया जाता है. रविवार को आजसू पार्टी के नेता हरेलाल महतो ने धातकीडीह फुटबॉल मैदान में परिवार के सदस्य, समर्थक व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. मौके पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंनद सरस्वती, महंत मेघानंद सरस्वती भी उपस्थित थे. इसके बाद फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. कुल 16 टीमों के बीच होने वाली प्रतियोगिता में विजेता टीम को जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से दो लाख रुपये नकद और उपविजेता को डेढ़ लाख रुपये नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले टीम को एक - एक लाख रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा. वहीं, बेस्ट खिलाड़ी व बेस्ट गोलकीपर को साइकिल दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-campaign-against-illegal-sand-mining-in-ichagarh/">Chandil

: ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ चला अभियान

अतिथियों ने किया प्रतियोगिता का आगाज

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एचएलएम ट्रॉफी सीजन 3 का शुभारंभ पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नेशनल आर्चरी कोच पूर्णिमा महतो, पद्मश्री छुटनी महतो व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने संयुक्त रूप से किया. फुटबॉल मैच देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की भीड़ उमड़ी थी. मैदान के चारों ओर दर्शकों व खेल प्रेमियों का जमावड़ा रहा. प्रतियोगिता के पहले दिन आठ टीमों के बीच मैच खेला गया. इस अवसर पर नेशनल आर्चरी कोच पूर्णिमा महतो ने दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे भव्य आयोजन होने से गांव की प्रतिभा को मंच मिलेगा और वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन ऐसे में मंच पर कर सकेगा. प्रतियोगिता के पहले दिन मैच समाप्ति के बाद शाम को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सोमवार को मैदान में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा. ब्रह्मानंद हृदयालय ब्लड बैंक, तामोलिया के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-former-cm-champais-health-deteriorated-admitted-to-tmh/">Jamshedpur

: पूर्व सीएम चंपाई की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही