Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव बुधवार से, ध्वजा पूजन संपन्न

Chandil (Dilip Kumar) : श्री श्याम कला भवन चांडिल के तत्वावधान में 20 व 21 मार्च को दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया है. महोत्सव के पहले दिन निशान यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर से पैदल चलकर 12 किलोमीटर की दूरी तय कर चांडिल स्थित श्री श्याम कला भवन पहुंचेगी. इस दौरान बाबा श्याम का भव्य झांकी के साथ सभी श्याम प्रेमी हाथों में निशान लेकर पैदल चलेंगे. निशान यात्रा 20 मार्च को दोपहर 2.11 बजे शुरू होगा. निशान यात्रा के दौरान रास्ते में कई जगहों पर यात्रियों का स्वागत किया जाएगा. निशान यात्रा मंदिर पहुंच कर बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-407-vehicle-hits-scooter-in-dobo-two-seriously-injured/">जमशेदपुर

: डोबो में 407 वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

बाबा श्याम का होगा नयनाभिराम शृंगार

कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया है. इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में बाबा श्याम का नयनाभिराम शृंगार किया जाएगा और ज्योत प्रज्वलित किया जाएगा. कला भवन के भजन गायक रात्रिव्यापी भजन संकीर्तन करेंगे. वहीं दूसरे दिन बारस का ज्योत पूजन एवं श्याम ज्योति पाठ का आयोजन किया गया है. 21 मार्च को दोपहर 12:30 बजे से सभी श्याम प्रेमियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है. इसके पूर्व मंगलवार को बाबा श्याम का ध्वजा पूजन किया गया. ध्वजा पूजन में मुख्य रूप से दुर्गा चौधरी, बिक्रम जालान, मोंटी चौधरी, अभिषेक रूंगटा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/good-news-for-lawyers-of-ramgarh-before-holi/">होली

से पहले रामगढ़ के वकीलों के लिए खुशखबरी

चांडिल : दो दिवसीय अंतर जिला दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट बुधवार से

Chandil (Dilip Kumar) : दिव्यांग क्रिकेट समिति सरायकेला-खरसावां की ओर से जिले में पहली बार दो दिवसीय अंतर जिला दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडू प्रखंड अंतर्गत 2 स्कूल मैदान सिरुम में आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय अंतर जिला दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 20 व 21 मार्च को होगा. टूर्नामेंट में सरायकेला खरसावां, बोकारो और रामगढ़ की टीमें शामिल हो रही है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-reorganization-of-markham-college-abvp-unit/">हजारीबाग

:मार्खम महाविद्यालय अभाविप इकाई का पुनर्गठन
इसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति ने बताया कि दिव्यांगों की खेल प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें मंच प्रदान करने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. टूर्नामेंट के विजेता प्रतिभागी टीम को ट्रॉफी दी जाएगी. टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला-खरसावां जिले की जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो शामिल होंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही