Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दो दिवसीय राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता शुरू

Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह मैदान में दो दिवसीय पांचवां झारखंड राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुआ. प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो, तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में राज्य के कई जिलों के सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा. समापन समारोह में विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-formation-of-womens-committee-of-tribal-welfare-center-basanti-hembram-became-the-president/">किरीबुरू

: आदिवासी कल्याण केन्द्र की महिला समिति का गठन, अध्यक्ष बनी बसंती हेम्ब्रम

बीकेएस मैदान में चल रहा चैंपियनशिप 

पांचवीं झारखंड स्टेट शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा झारखंड स्टेट शूटिंग बॉल एसोसिएशन के सौजन्य से सरायकेला-खरसावां जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन की ओर से किया गया है. बिप्लवी किशोर संघ कुदा, तिरुलडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित चैंपियनशिप के पहले दिन जिला शूटिंग बॉल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण महतो, सचिव बलराम कुमार तांती, कोषाध्यक्ष प्रेमाशीष महतो के अलावा सदस्यों में कमल सिंह मुंडा, खेलाराम बेदिया, निखिल महतो, आनंद महतो, खेमा सिंह मुंडा, पुष्पा सिंह मुंडा, आकाश मोहंती, प्रकाश सिंह मुंडा समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही