Search

चांडिल : चौका और ईचागढ़ में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल

Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शनिवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए. पहली घटना ईचागढ़ थाना क्षेत्र के शंकराडीह के पास घटी, जबकि दूसरी घटना चौका थाना क्षेत्र के चौका ओवरब्रिज के ऊपर घटी. पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चांडिल भेजा. मिली जानकारी के अनुसार रांची की ओर से फॉर्च्यूनर कार से जमशेदपुर की ओर जा रहा एक व्यक्ति एक कंटेनर से टकरा गया. कार और कंटेनर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में कार सवार व्यक्ति को हल्की चोट लगी है. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ईचागढ़ पुलिस शंकराडीह पहुंची और घायल को इलाज के लिए चांडिल भेजा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-lalit-mahato-former-central-president-of-ajsu-expressed-grief-over-the-death-of-devashish-nayak/">चांडिल

: देवाशीष नायक के निधन पर आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो ने जताया दुःख

अनियंत्रित होकर बाईक से गिरा युवक, सिर पर लगी चोट

[caption id="attachment_596595" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/chandil-accident-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क पर बाइक से गिरा युवक[/caption] वहीं दूसरी दुर्घटना शनिवार की शाम चौका ओवरब्रिज के ऊपर घटी. जहां बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. जमशेदपुर की ओर बाइक से अकेले जा रहा युवक हेलमेट पहने हुआ था. बावजूद इसके उसे सिर में चोट लगी है. इसके साथ ही बाइक से गिरने के कारण उसके चेहरा और हाथ में जख्म लगा है. घायल युवक की पहचान चौका थाना क्षेत्र के उरमाल के रहने वाले गणेश सिंह सरदार के रूप में हुई. इसकी जानकारी मिलते ही चौका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चांडिल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp