Search

 
 
 

Chandil : डोबो चेकनाका पर कार से दाे लाख रुपये जब्त

 
Chandil (Dilip Kumar) :  विधानसभा चुनाव को लेकर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी बरती जा रही है. चेकनाका पर वाहनों की जांच की जा रही है. चेकनाका लगाकर की जा रही विशेष निगरानी का पुलिस को लाभ भी मिल रहा है. बुधवार की सुबह चांडिल और जमशेदपुर की सीमा पर चांडिल थाना क्षेत्र के डोबो में लगाए गए चेकनाका पर जांच टीम को सफलता मिली है. टीम ने जमशेदपुर से रांची जा रहे एक कार से नकद दो लाख रुपये जब्त किये हैं. कार सवार ने जांच टीम को बताया कि रुपये निजी जरूरत के हैं और रांची एडमिशन के लिए ले जा रहा है. लेकिन रुपये से संबंधित किसी प्रकार का पुख्ता सबूत नहीं दिखा पाने के कारण टीम ने रुपये जब्त कर इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी को दे दी है. डोबो चेकनाका पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस टीम 24 घंटे आने-जाने वालों की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-rs-1-lakh-48-thousand-500-recovered-from-the-car-at-barajamda-check-post/">Kiriburu

: बड़ाजामदा चेक पोस्ट पर कार से 1लाख 48 हजार 500 रुपया बरामद
इसके पहले तिरुलडीह थाना क्षेत्र में लगाए गए चेकनाका पर जांच के दौरान टीम ने 11 लाख 84 हजार 620 रुपये जब्त किया था. वहीं नीमडीह थाना की पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर लगाए गए चेकनाका पर जांच के दौरान एक इनोवा कार से दो लाख रुपये नकद जब्त किया था. जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत जिला क्षेत्र में लगाए गए चेकनाका पर विशेष निगरानी रख रहे हैं. चेकनाका का औचक निरीक्षण कर जिला पुलिस कप्तान वहां तैनात जांच टीम को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  ACB">https://lagatar.in/acb-arrested-panchayat-secretary-red-handed-while-taking-bribe/">ACB

ने इचाक की पंचायत सचिव को रंगे हाथ घूस लेते किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही