Search

 
 
 

चांडिल : कपाली सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग की मौत, एक की स्थिति नाजुक

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली ओपी क्षेत्र के पुरानी टीओपी के निकट शनिवार सुबह हुई दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई. इस दुर्घटना में एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. गंभीर रूप से घायल का इलाज टीएमएच के आइसीयू में चल रहा है. जानकारी के अनुसार तीनों नाबालिग बच्चे सुल्तानगंज (पटना, बिहार) के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-vidyut-varan-mahato-inaugurates-rest-house-for-porters-at-tatanagar-station/">जमशेदपुर:

विद्युत वरण महतो ने किया टाटानगर स्टेशन पर कुलियों के लिये विश्रामागार का उद्घाटन

तीनों बच्चे पटना से अपने मामा के घर आए थे

तीनों कपाली टीओपी चौक स्थित अपने मामा मो. शाहिद फजल के घर आए थे. शाहिद मुर्गे का कारोबार करता है. इस संबंध में मो. शाहीद ने बताया कि शुक्रवार की रात तीनों नाबालिग सोने के लिए अपने छोटे मामा मो. जाहिद फजल के घर गए थे. शनिवार की सुबह तीनों होंडा लिवो बाइक (जेएच 05डीए 8489) लेकर उनके घर से निकले. बाइक 15 वर्षीय मो. संजर चला रहा था. उन्होंने बताया कि मो. संजर पहली बार मोटरसाइकिल चला रहा था. तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने के बाद तीनों नाबालिग पुराना टीओपी के निकट स्थित अफसर मैरिज हॉल के समीप एक दीवार से टकरा गए. टक्कर इतना जोरदार थी कि तीनों नाबालिग वहीं लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

कपाली पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया

इसकी सूचना मिलने पर कपाली ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा. वहां चिकित्सकों ने मो संजर को मृत घोषित कर दिया और दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया. टीएमएच ले जाने के क्रम में नौ वर्षीय अलबक्श की भी मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय मो. उमर का इलाज टीएमएच के आइसीयू में चल रहा है. मो शाहिद ने बताया कि तीनों एक माह से चांडिल में थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही