Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र में बालू लदे दो हाइवा जब्त, दोनों पर लगा है एक ही नंबर प्लेट

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग के पास सोमवार की देर रात पुलिस ने बालू लदे दो हाइवा को जब्त किया है. रात के करीब दो बजे चौका पुलिस की टीम ने दोनों हाइवा को जब्त किया है. पुलिस का वाहन आता देखकर दोनों हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गये. इस संबंध में चौका थाना की पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है. मामले की जानकारी देते हुए चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से बालू ले जाते दो हाइवा को पुलिस ने जब्त किया है. इस संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-eight-feet-python-found-in-banglatand-caught-by-people-and-handed-over-to-forest-department/">चक्रधरपुर

: बंगलाटांड में निकला आठ फीट का अजगर, लोगों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा

वाहन नंबर के साथ की गई छेड़छाड़

थाना प्रभारी ने बताया कि बालू लदे जब्त हाइवा के नंबर के साथ छेड़छाड़ की गई है. जब्त दोनों हाइवा में नंबर प्लेट जेएच 01डीएल 5821 लगाया गया है. एक हाइवा में नंबर प्लेट के एक अक्षर को मिटाने का प्रयास किया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन पर अवैध रूप से बालू लाेड किया गया है, वह भी ओवर लोड है. अवैध बालू परिवहन करने के साथ वाहन नंबर के साथ छेड़छाड़ करने और ओवर लोड माल रहने का भी मामला दर्ज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस गश्ति दल को सजगता के साथ निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस ने वाहन के मालिक और बालू कहां से लाया जा रहा था इसका पता लगाने के लिए अपना अनुसंधान शुरू कर दिया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-forest-festival-organized-on-july-26/">किरीबुरू

: वन महोत्सव का आयोजन 26 जुलाई को

देर रात चलते है बालू लदे वाहन

बताया जा रहा है कि बालू का गौरखधंधा थमा नहीं है. देर रात बालू की तस्करी जारी रहता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इसका विरोध करने पर कहा जाता है कि हाइवा वाले चालान लेकर बालू का परिवहन करते हैं. यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि बालू ले जाने वाले हाइवा चालकों को रात के वक्त चालान कहां से मिलता है. जब वैद्य रूप से चालान रहता है तो दिन में क्यों बालू का परिवहन नहीं किया जाता है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fish-market-not-opened-even-after-a-week-of-inauguration/">चाईबासा

: उद्घाटन के एक सप्ताह बाद भी नहीं खुला मछली बाजार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही