Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी सवार दो व्यक्ति की मौत

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी-कांदरबेड़ा मार्ग पर रूगड़ी गांव के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दोनों मृतक स्कूटी पर सवार थे. मृतकों में एक की पहचान आदित्यपुर निवासी 24 वर्षीय रवि शंकर के रूप में की गई है. दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि रूगड़ी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-workshop-on-slab-building-wheel-throwing-organized-at-shrinath-university/">आदित्यपुर

: श्रीनाथ विश्वविद्यालय में “स्लैब बिल्डिंग, व्हील थ्रोइंग” पर कार्यशाला आयोजित
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कपाली ओपी पुलिस को इसकी सूचना दी. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उल्लेखनीय है कि उक्त सड़क पर तेज रफ्तार वाहन चलने के कारण आए दिन दुर्घटना घटती रहती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही