Search

 
 
 

चांडिल : सड़क दुर्घटना में दो गंभीर, टीएमएच में चल रहा इलाज

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 में मंगलवार की देर शाम हुई दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज टीएमएच में चल रहा है. जानकारी के अनुसार दोनों मंगलवार की देर शाम बुलेट मोटरसाइकिल से चांडिल से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में फदलोगोड़ा के पास टाटा हाइवे होटल के सामने सड़क पर मवेशी से टकरा गए. अंधेरा रहने के कारण बीच सड़क पर काले रंग का मवेशी दिखाई नहीं दिया. बुलेट की रफ्तार तेज रहने के कारण मवेशी के साथ बुलेट पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-two-criminals-at-the-behest-of-the-jailed-criminal/">रांची

पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, जेल में बंद अपराधी के इशारे पर दवा कारोबारी से मांगी थी रंगदारी

थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल

एनएच पर गश्ती कर रहे चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर को इसकी सूचना मिलने पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस के वाहन से ही दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों का इलाज टीएमएच में चल रहा है. दोनों घायलों की पहचान साकची निवासी कुणाल और हर्ष के रूप में की गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर शहर की ओर से युवाओं का कई दल एनएच पर रैश ड्राइविंग करते हुए आने की सूचना के बाद पुलिस सड़क पर गश्ती बढ़ा दी थी. फोटो : अस्पताल में इलाजरत घायल. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही