Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : मोटरसाईकिल चोरी कर भाग रहे दो चोर पकड़ाए, मोटरसाईकिल बरामद

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह से मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे दो चोर को पातकुम गांव के पास ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ाए चोरों में आदित्यपुर सालडीह बस्ती के रहने वाले धीरज कुमार तांती और सूरज सोय उर्फ डाकू शामिल है. दोनों शातिर चोर हैं. इसके पास से चोरी की गई पल्सर बाइक के अलावा चाभियों का गुच्छा, दो मोबाइल और नकद नौ हजार रुपये बरामद किया गया है. यह जानकारी चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दी. अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में में पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दोनों मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं. इस दौरान ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरभ कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-six-day-training-of-women-self-help-groups-started/">चाईबासा

: महिला स्वयं सहायता समूहों का छह दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

तिरुलडीह स्टेशन के सामने से की बाइक चोरी

[caption id="attachment_568986" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/01-chandil-6_936.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चोरों के पास से बरामद मोटरसाइकिल[/caption]

तिरुलडीह स्टेशन के समीप से दोनों ने तिरुलडीह के हेडेमुडी गांव के रहने वाले त्रिलोचन कालिंदी की पल्सर बाइक (जेएच 05बीजेड 2724) की चोरी की. इसके बाद ईचागढ़, चौका के रास्ते भागने लगे. तिरुलडीह पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना ईचागढ़ थाना की पुलिस को दिया. ईचागढ़ पुलिस ने पातकुम में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों चोर को मोटरसाईकिल समेत पकड़ लिया. एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पहले आदित्यपुर से एक मोटरसाईकिल की चोरी कर भागे थे. चोरी किए मोटरसाईकिल को कहीं बेचकर वापसी में तिरुलडीह से फिर एक मोटसाईकिल चोरी कर जा रहे थे. आदित्यपुर से चोरी गए मोटरसाईकिल को बरामद नहीं किया जा सका है.

इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-one-person-a-resident-of-patkum-ichagarh-died-after-being-hit-by-a-train/">चांडिल

: ट्रेन से कटकर ईचागढ़ के पातकुम निवासी एक व्यक्ति की मौत

क्षेत्र में पांच मोटरसाइकिल की हो चुकी है चोरी

अनुमंडल क्षेत्र के चौका, ईचागढ़ व तिरुलडीह थाना क्षेत्र से एक माह के दौरान पांच मोटरसाईकिल की चोरी हो चुकी है. वहीं छठे मोटरसाईकिल की चोरी कर ले जाने के दौरान दो चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सबसे पहले तिरुलडीह थाना क्षेत्र के तिरुलडीह फुटबॉल मैदान में लगे मेला से 30 जनवरी को बाइक चोरी हुई थी. इसके बाद ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रूगड़ी बाजार से, चौका थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौका मोड़ से, फिर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम में चल रहे नवकुंज परिसर से और ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम गांव से एक-एक मोटरसाईकिल की चोरी हो चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही