Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ईचागढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रेक्टर जब्त, बालु उत्खनन के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई

Advertisement
Advertisement

Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के हुटुप गांव के पास करकरी नदी से अवैध बालु लदे दो ट्रेक्टर को प्रशासन कि टीम ने सोमवार को जब्त किया है. इस दौरान मौके से दोनों ट्रैक्टर के चालक फरार होने में सफल रहे. अंचलाधिकारी भोलाशंकर महतो के नेतृत्व में अबैध बालु के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी कर बालु लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया.

इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-six-highways-going-by-loading-sand-on-nh-18-seized-co-and-ghatshila-station-in-charge-took-action/">घाटशिला

: एनएच-18 पर बालू लादकर जा रही छह हाईवा जब्त, सीओ और घाटशिला थाना प्रभारी ने की कार्रवाई

प्रशासन द्वारा लगातार अबैध बालु के खिलाफ कड़ाई करने, मामला दर्ज करने व इस गोरखधंधे में शामिल कई लोगों को जेल भेजने के बाद भी चोरी छीपे अबैध बालु का धंधा चल ही रहाहा है. इस संबंध में अंचलाधिकारी भोलाशंकर महतो ने बताया कि करकरी नदी से ट्रेक्टर पर अबैध बालु का उठाव किया जा रहा था. जहां छापामारी टीम के साथ हुटुप घाट के पास दो ट्रैक्टर जब्त किया गया. उन्होंने कहा कि अबैध बालु उत्खनन व परिवहन के खिलाफ ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि अबैध बालु उत्खनन, भंडारण व परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. लगातार छापेमारी से बालु माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही