Search

 
 
 

चांडिल : एनएच 33 पर तेज रफ्तार दो ट्रक में हुई टक्कर, चालक की मौत

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के उरमाल के पास बुधवार देर रात दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में एक चालक की मृत्यु हो गई. दुर्घटना के बाद एक ट्रक का चालक अपने वाहन के अंदर ही फंसा रह गया. घटना देर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच बताई जा रही है. इसकी जानकारी मिलने के बाद चौका थाना की पुलिस गश्ति दल ने क्रेन की मदद से ट्रक के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला. चालक की मृत्यु हो गई है. पुलिस ने चालक के परिजनों को इसकी सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजने की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें :भीषण">https://lagatar.in/power-cut-did-not-stop-in-the-scorching-heat-the-public-was-troubled-in-the-name-of-local-fault/">भीषण

गर्मी में थम नहीं रहा पावर कट, विभाग ने बतायी यह वजह

पीछे से मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार उरमाल के पास सीमेंट लदा एक ट्रक ब्रेक डाउन होकर एनएच 33 पर खड़ा था. रात के वक्त उसी दिशा से छड़ लेकर तेज रफ्तार से आ रहे एक अन्य ट्रक ने सीमेंट लदे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में टक्कर मारने वाले छड़ लदे ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ट्रक का चालक ट्रक के अंदर ही फंसा रह गया. अहले सुबह जब पुलिस गश्ति वाहन वहां पहुंची तो क्रेन की मदद से ट्रक के अंदर फंसे चालक को बाहर निकलवाया. चालक की मृत्यु हो चुकी थी. दुर्घटना में मृत ट्रक चालक की पहचान हजारीबाग जिले के टोली के रहने वाले जमुना यादव के रूप में किया गया है. चौका थाना की पुलिस ने मृतक के परिजनों का घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन चौका थाना पहुंचे. पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए कागजी प्रक्रिया कर रही है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-broke-old-womans-house-in-makadi/">चाकुलिया

: माकड़ी में हाथी ने वृद्धा का घर तोड़ा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही