Search

 
 
 

Chandil : आठ पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रांची के दो युवक गिरफ्तार

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना की पुलिस ने कुल आठ पुडिया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों युवक रांची के रहने वाले हैं. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चौका चौक के पास ओवरब्रिज के नीचे विशेष वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी क्रम में कांड्रा की ओर से आ रहे स्कूटी सवार दो युवक को पकड़ा गया. पकड़ाए दोनों युवकों ने अपना नाम रांची के पुनदाग गोपी अंतर्गत ग्रीन सिटी गेट नंबर 1 निवासी 28 वर्षीय फैजल अमीन और आलम चौक निवासी 28 वर्षीय मो साकीब खान उर्फ गोलू बताया. गोलू का स्थाई पता हिंदपीढ़ी, ग्वाला टोली चौक है. दोनों का चेकिंग करने पर उनके पास से कागज में लपेटा हुआ छोटा – छोटा चार-चार ब्राउन सुगर का पुड़िया एवं मोबाईल फोन मिला. इसके बाद दोनों को विधिवाद गिरफ्तार करते हुए ब्राउन शुगर और स्कूटी को जप्त कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-munda-and-villagers-met-social-worker-dr-vijay-singh-gagrai/">Chakradharpur

: समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई से मिले मुंडा व ग्रामीण

ब्राउन शुगर मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है गोलू

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुछताछ में पता चला कि दोनों इधर-उधर से ब्राउन सुगर खरीदकर उसे अधीक मुनाफा में बेचते हैं. शनिवार को भी दोनों इसी काम से आदित्यपुर गए थे और ब्राउन शुगर गर खरीदे. इन्हें ज्यादा मात्रा में ब्राउन शुगर नहीं मिल पाया, इधर-उधर से जुगाड़ कर आठ पुड़िया ही ब्राउन शुगर मिला, जिसे चार-चार पुड़िया आपस में रखकर रांची लेकर जा रहे थे. थाना प्रभारी ने बताया कि मो साकीब खान उर्फ गोलू एक अंतर जिला ब्राउन शुगर तस्कर है और पूर्व में भी जेल जा चुका है. जेल से निकलने के बाद भी ब्राउन शुगर के धंधा से जुड़ा रहा. मो साकीब खान उर्फ गोलू का जगन्नाथपुर थाना में दो, सुखदेवनगर थाना में एक और लोअर बाजार थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-candidate-purnima-took-blessings-of-the-senior-leader/">Jamshedpur

: भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा ने वरीय नेता का लिया आशीर्वाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही