Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा टोला पाथरडीह के पास टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शुक्रवार रात हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान एदलबेड़ा के रहने वाले दुखू राम सोरेन और खेतू राम सोरेन के रूप में हुई है. दोनों आसानबनी स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करते थे. शुक्रवार को ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान पाथरडीह के पास एक ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेलर से कुचले जाने के कारण दोनों युवकों की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-kavi-sammelan-organized-on-engineers-day-at-rvs-college/">जमशेदपुर

: आरवीएस कॉलेज में अभियंता दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित

पुलिस ने ट्रेलर को किया जब्त

इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद उन्होंने पीछा कर भाग रहे ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया. पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही