Search

 
 
 

चांडिल : अनियंत्रित कार तीन बार पलटी, जमशेदपुर के चार लोग घायल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग के निकट टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. प्रत्यदर्शियों के अनुसार कार रांची की ओर से टाटा की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी. इसी दौरान दिरलौंग के निकट अनियंत्रित होकर कार तीन बार पलटी मारते हुए सड़क से लगभग 20 फीट दूर गिरी. दुर्घटना में कार पर सवार चार लोग घायल हो गए. सभी घायल जमशेदपुर के निवासी हैं. वहीं कार (जेएच 05डीसी 0317) बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-vigilance-regarding-muharram-flag-march-of-security-forces-led-by-dc-ssp/">रांची:

मुहर्रम को लेकर सतर्कता, DC-SSP के नेतृत्व में सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च

कार के अंदर फंसे घायलों को ग्रामीणों ने निकाला बाहर

दिरलौंग के समीप हुई दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि सभी कार सवार अंदर ही फंस गए थे. तीन बार पलटी मारने के कारण कार चपटी हो गई. आसपास के ग्रामीणों ने कार के अदंर फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. इस दुर्घटना में कार पर सवार कुतुबुद्दीन नामक व्यक्ति को अधिक चोट लगी है. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजवाया और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही