Search

 
 
 

चांडिल : बालू लदा अनियंत्रित हाइवा मोबाइल दुकान में घुसा, पांच लाख का नुकसान

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की देर रात हुई दो अलग-अलग दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. वहीं लाखों की क्षति हुई है. पहली घटना चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु के पास घटी. देर रात करीब डेढ़ बजे चिलगु के पास खड़े ट्रेलर से तेज गति से जा रहा ट्रक टकरा गया. इस दुर्घटना में ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में ट्रक का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया था. उसे चांडिल थाना की पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद हाइड्रा मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया. इसे भी पढ़ें : सभी">https://lagatar.in/why-is-the-surname-of-all-thieves-modi-rahul-gandhi-appeared-in-surat-court-convicted/">सभी

चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है… राहुल गांधी हुए सूरत के कोर्ट में पेश, दोषी करार दिये गये

मोबाइल दुकान में घुसा बालू लदा हाइवा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/CHANDIL-HIVA.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं दूसरी दुर्घटना चांडिल थाना क्षेत्र फदलोगोड़ा के पास तड़के सुबह 3.30 बजे घटी. यहां बालू लदा हाइवा अनियंत्रित होकर मोबाइल हब नामक एक मोबाइल दुकान में घुस गया. मोबाइल दुकान के मालिक दीपक कुमार दंडपात के अनुसार दुर्घटना में दुकान में रखे मोबाइल के साथ प्रिंटर, लैपटॉप, जेरोक्स मशीन समेत करीब पांच लाख रुपए मूल्य के सामान की क्षति हुई है. दुकानदार प्रसन्नजीत पात्र दुकान के नीचे अंडरग्राउंड में सोए थे. उन्होंने बताया कि हाइवा के दुकान में घुसने के वक्त जोरदार आवाज हुई और पूरा घर हिल गया. बाहर निकलकर देखा तो दुकान के अंदर बालू लदा हाइवा घुसा हुआ था. इसकी सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया गया है. बालू के कागजात हैं या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही