Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पर खड़े 407 वाहन को मारा धक्का

Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के चौका ओवरब्रिज के अंतिम छोर पर चावलीबासा के सामने ब्रेक डाउन होकर सड़क पर खड़े 407 मालवाहक वाहन को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने धक्का मार दिया. रांची की ओर से तेज गति आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं 407 वाहन सड़क के दूसरे लेन में जाकर डिवाइडर के ऊपर चढ़़ गया. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-deadly-dj-5-people-including-two-jawans-died-in-three-incidents/">बिहार

: जानलेवा डीजे, तीन घटनाओं में दो जवान समेत 5 लोगों की गयी जान

सड़क पर बिखर गया प्लाई बोर्ड

जानकारी के अनुसार रांची की ओर से प्लाई बोर्ड लेकर 407 वाहन टाटा की ओर जा रहा था. इसी क्रम में ब्रेक डाउन होने के कारण 407 वाहन फ्लाईओवर के चावलीबासा की ओर सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान रांची की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने 407 वाहन में पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर इतना जोरदार थी कि 407 वाहन में लदे प्लाई बोर्ड सड़क पर बिखर गये. ट्रेलर के जोरदार टक्कर से 407 वाहन सड़क के दूसरी छोर पर चला गया. वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति">https://lagatar.in/vice-president-dhankhar-said-in-london-nris-should-oppose-baseless-statements-about-their-country/">उपराष्ट्रपति

धनखड़ ने लंदन में कहा, प्रवासी भारतीयों को अपने देश के बारे में निराधार बयानों का विरोध करना चाहिए

बाल-बाल बचे बाइक सवार

एनएच 33 पर जिस स्थान पर दुर्घटना घटी वहां सड़क के डिवाइडर पर कट बना हुआ है. उक्त कट पर बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पार करने के लिए खड़े थे. गनीमत थी कि दुर्घटना में दोनों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही