Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : एनएच-33 के पाटा टोल प्लाजा में अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा बैरियर

Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 में चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा गांव के पास स्थित टोल प्लाजा में तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को बैरियर को तोड़ दिया. इस दुर्घटना में टोल प्लाजा का एक मशीन भी टूट गया है. वहीं उस वक्त काम पर तैनात एक टोल कर्मी बाल-बाल बच गया, उसके पैर पर गंभीर चोट लगी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची स्थिति का जायजा लिया. घायल को पुलिस ने इलाज के लिए तुरंत भिजवाया और ट्रक को जब्त कर लिया. घटना के कारण टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. गनीमत रही कि उस वक्त टोल में वाहनों की अधिक भीड़ नहीं थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ravidas-in-february-and-ambedkar-jayanti-will-be-celebrated-in-april/">आदित्यपुर

: फरवरी में रविदास व अप्रैल में अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी

टाेल संचालक ने मांग हर्जाना

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 05 डीजी 1246 ने पाटा टोल प्लाजा का बैरियर और मशीन को तोड़ दिया. इस घटना में टोल में कार्यरत कर्मचारी विश्वजीत के पैर में गंभीर चोट लगी है. घटना के समय उस गेट पर विश्वजीत कार्यरत था, जो इस दौरान बाल-बाल बच गया. टोल प्लाजा एके कंस्ट्रक्शन बनारस के अधीन है. टोल प्लाजा संचालक ने बैरियर तोड़ने वाले ट्रक के मालिक से चार लाख रुपये की मुआवजा राशि की मांग की है. फिलहाल चांडिल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर अपने कब्जे में रखा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही