Search

 
 
 

चांडिल : सड़क किनारे मकान में घुसा बेकाबू ट्रक, चार घायल

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के झाबरी गांव के पास बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में घुस गया. तेज रफ्तार ट्रक चारदीवारी को तोड़ते हुए नरेश कुमार महतो के मकान में घुस गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक, खलासी और नरेश कुमार महतो की मां झुनी महतो व भगिनी भाग्यवती महतो को चोट लगी है. बताया जा रहा है कि जिस समय दुर्घटना घटी, उस समय नरेश कुमार महतो की भगिनी घर के अंदर झाड़ू लगा रही थी. इसे भी पढ़ें : घोषणा">https://lagatar.in/rahul-hits-back-at-pm-modis-attack-on-manifesto-history-doesnt-change-by-spewing-lies-from-platforms/">घोषणा

पत्र को लेकर पीएम मोदी के हमले पर राहुल का पलटवार, मंचों से झूठ की बौछार करने से इतिहास नहीं बदलता
वहीं उसकी मां आंगन में बैठी है. दुर्घटना में मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. जानकारी के अनुसार रांची की ओर से चावल लदा ट्रक तेज गति से आ रहा था. इस दौरान चालक को अचानक झपकी आई. इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक चारदीवारी को तोड़कर मकान के अंदर घुस गया. इस घटना में चार मकान क्षतिग्रस्त हो गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-many-laborers-buried-due-to-mudslide-administrative-officials-reached/">बहरागोड़ा

: मिट्टी धंसने से कई मजदूर दबे, प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे

वाहन के अंदर फंसे चालक व सहायक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chandil-Bekabu-Truck-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दुर्घटना में ट्रक का चालक व सहायक वाहन के अंदर ही फंस गए थे, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. घटना में ट्रक का आगे हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. ट्रक के केबिन में चालक व खलासी फंस गए थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल ट्रक चालक रामबाबू व खलासी सतीश को इलाज के लिए अस्पताल ले गई. वहीं नरेश महतो की मां और भगिनी को हल्की चोटें लगने के कारण दोनों को इलाज की जरूरत नहीं पड़ी. चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-many-laborers-buried-due-to-mudslide-administrative-officials-reached/">बहरागोड़ा

: मिट्टी धंसने से कई मजदूर दबे, प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे
ट्रक का चालक व खलासी दोनों आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं दूसरी ओर मकान के मालिक नरेश कुमार महतो ने बताया कि मकान में ट्रक घुसने से चारदीवारी समेत चार घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. इसमें मकान के अंदर रखा सारा सामान दबकर बर्बाद हो गया है. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में उन्हें करीब चार लाख रुपए की क्षति हुई है. उन्होंने मुआवजा की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही