Chandil (Dilip Kumar) : अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा. धरना के क्रम में विस्थापित रणनीति बनाकर किए जा रहे आंदोलन को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श करते है. अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के संस्थापक राकेश रंजन महतो ने बताया कि अब पांच चरणों में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी विस्थापित एकजुट होने लगे हैं. रविवार को आंदोलन का पहला चरण समाप्त हो जाएगा. वहीं सोवार को आंदोलन का दूसरा चरण होगा. इसको लेकर विस्थापित गांवों में जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-a-young-man-abducted-a-minor-girl-the-family-is-upset/">किरीबुरू
: नाबालिक लड़की को युवक भगा ले गया, परिजन परेशान
: जिले में हो रही बालू की लूट, प्रशासन मौन – रमेश [wpse_comments_template]
: नाबालिक लड़की को युवक भगा ले गया, परिजन परेशान
26 को पहुंचेंगे जयराम, बेबी व पूजा
चांडिल डैम के अधीक्षण अभियान के पूराने कार्यालय भवन परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे विस्थापितों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए रोज किसी ना किसी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन व समाजसेवी पहुंच रहे हैं. वहीं आंदोलन का समर्थन करने और आंदोलनाकरी विस्थापितों के आंदोलन का हिस्सा बनने झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के जयराम महतो, बेबी महतो और पूजा महतो धरना स्थल पर पहुंचेंगे. रविवार तक आंदोलनकारियों के साथ विभाग के पदाधिकारियों की वार्ता नहीं होने पर आंदोलनकारियों ने सोमवार 26 जून को चांडिल पुनर्वास कार्यालय का गेट जाम करने की घोषणा किया है. विदित हो कि विस्थापितों ने धरना-प्रदर्शन से लेकर गेट जाम, महारैली, चांडिल डैम के अधिकारियों के साथ प्रशासन, राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार और वोट बहिष्कार करने तक की योजना बनाई है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-looting-of-sand-in-the-district-administration-silent-ramesh/">आदित्यपुर: जिले में हो रही बालू की लूट, प्रशासन मौन – रमेश [wpse_comments_template]
Leave a Comment