Search

 
 
 

Chandil : केंद्रीय मंत्री ने किया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तामुलिया परिसर में नवनिर्मित भवन का स्थानीय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं ने केंद्रीय मंत्री समेत अन्य अतिथियों का अभिनंदन स्वागत गान गाकर और शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया.

राष्ट्र प्रथम की भावना लेकर पढ़े विद्यार्थी : संजय सेठ

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा सभी बच्चे राष्ट्र प्रथम की भावना लेकर पढ़ाई लिखाई करें और देश का नाम ऊंचा करें. वहीं श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हर दिन विश्व पटल पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. उन्हें भी उनसे विकास कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने और गांव-घर, पंचायत-टोला में रहने वाले सभी निवासियों को केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना और सुख सुविधाओं से लाभान्वित करने की प्रेरणा मिलती है. विद्यालय परिसर में बने नए भवन का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तामुलिया वासियों को जर्जर सड़क से मुक्ति दिलाने की बात कही. इसके लिए वे भाजपा जिला महामंत्री मधु गोराई को रांची स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचने का निर्देश भी दिया.

वार्षिक खेलकूद में हुए शामिल

तामुलिया में विद्यालय भवन का उद्घाटन करने के अलावा केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ तामुलिया स्थित काव्यप्ता इंग्लिश स्कूल और जेवियर इंग्लिश स्कूल में वार्षिक खेल कूद समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर खेल में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर स्थानीय चिकित्सक डॉ सुर्केश चंद्र महतो के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-deadly-attack-on-businessman-prince-srivastava-prince-is-the-cousin-of-jailed-aman-srivastava/">रांची:

कारोबारी प्रिंस श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला, जेल में बंद अमन श्रीवास्तव का चचेरा भाई है प्रिंस
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही