Search

 
 
 

चांडिल: पातकोम दिशोम के पूर्व परगना स्वर्गीय नकुल बेसरा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

 
Chandil (Dilip Kumar): ईचागढ़ प्रखंड के टीकर चौक पर पातकोम दिशोम के पूर्व परगना स्वर्गीय नकुल बेसरा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि पूर्व परगना स्वर्गीय नकुल बेसरा सही मायने में समाज के पथ प्रदर्शक थे. वर्तमान समय में हमें उनके नीति सिद्धांत को आत्मसात करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-the-forest-department-gave-5-thousand-for-treatment-to-the-woman-injured-in-the-elephant-attack/">बहरागोड़ा

: हाथी के हमले में घायल महिला को वन विभाग ने उपचार के लिए दिए 5 हजार

विधायक निधि से किया गया प्रतिमा का निर्माण

स्वर्गीय नकुल बेसरा की आदमकद प्रतिमा का निर्माण और स्थल का सौंदर्यीकरण विधायक निधि से 10 लाख 46 हजार 400 रुपये की लागत से किया गया है. उक्त स्थल पर प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को स्वर्गीय नकुल मिश्रा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाती है. मौके पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर लक्ष्मीकांत सिंह मुंडा, योगेश्वर बेसरा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-raids-for-single-use-plastic-in-sakchi-market-banned-goods-found-in-10-shops/">जमशेदपुर:

साकची बाजार में एकल यूज़ प्लास्टिक के लिये छापामारी, 10 दुकानों में मिला प्रतिबंधित सामान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही