Search

 
 
 

Chandil : अपडेट - चांडिल डैम का जलस्तर घटा, 181.45 मीटर पहुंचा, तीन गेट हुए बंद

 
  • छह गेट अब भी खुले हैं, चार गेट एक-एक मीटर और दो गेट आधा-आधा मीटर खुला
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम का जलस्तर घटने के बाद गुरुवार की शाम पांच बजे तीन रेडियल गेट को बंद कर दिया गया. शाम पांच बजे डैम का जलस्तर 181.45 मीटर दर्ज किया गया. डैम के छह रेडियल गेट अब भी खुले हैं. इनमें चार गेट एक-एक मीटर और दो गेट आधा-आधा मीटर तक खुला है. डैम का जलस्तर लगातार बढ़ते रहने के बाद परियोजना प्रशासन ने बुधवार की रात नौ रेडियल गेट खोल दिया था. इनमें से 7 रेडियल गेटों को एक-एक मीटर तक और दो रेडियल गेट आधा-आधा मीटर तक खोला गया था. बुधवार की रात को डैम का जलस्तर 181.75 मीटर तक पहुंच गया था. इसके बाद परियोजना प्रशासन ने गेटों को खोलने का निर्णय लिया और देर रात तक 9 रेडियल गेट खोल दिए गए थे. इसके बाद डैम का जलस्तर तेजी से घटने लगा. गुरुवार की सुबह डैम का जलस्तर 181.55 मीटर दर्ज किया गया था. गुरुवार की शाम तक जलस्तर के 181.45 मीटर तक पहुंचने के बाद इनमें से एक-एक मीटर तक खोले गए तीन रेडियल गेटों को बंद कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-rifle-and-other-items-recovered-from-naxalite-dump/">Kiriburu

: नक्सली डंप से रायफल व अन्य समान बरामद

तीन अगस्त से ही बढ़ रहा था डैम का जलस्तर

चांडिल डैम का जलस्तर तीन अगस्त से ही धीमी गति से लगातार बढ़ रहा था. जलस्तर बढ़ता देखकर चार अगस्त को चांडिल डैम के चार रेडियल गेट 10-10 सेंटीमीटर तक खोला गया था. इसके बाद भी जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता रहा था. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एक रेडियल गेट को 35 सेंटीमीटर तक खोल दिया गया. इसके बाद भी डैम का जलस्तर सामान्य रूप से बढ़ गया था. डैम में जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए परियोजना प्रशासन ने बुधवार को एक और गेट को आधा मीटर तक खोल दिया. मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश के कारण कुल पांच गेट खोले जाने के बाद भी चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ता गया. बुधवार की शाम डैम का जलस्तर 181.72 मीटर तक पहुंच गया. इसके बाद परियोजना प्रशासन ने और चार गेट खोल दिए. डैम के खोले गए कुल 9 गेटों में सात को एक-एक मीटर और दो गेट को आधा-आधा मीटर तक खोला गया था. जलस्तर घटने के बाद गुरुवार की शाम इनमें से तीन गेटाें को बंद कर दिया गया. जलस्तर के घटने की खबर से डैम के डूब क्षेत्र में रहने वाले जमीनदाता विस्थापितों ने राहत की सांस ली है. विदित हो कि बुधवार को जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के नेता देवाशीष राय ने चांडिल डैम में जल भंडारण के मामले में चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई थी. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-if-road-is-not-repaired-in-three-days-warning-to-plant-paddy-in-pits/">Adityapur

: तीन दिन में सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो गड्ढों में धान रोपने की चेतावनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही