Search

 
 
 

चांडिल : राशन दुकान में बेचता था बीयर, पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरूलडीह थाना की पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार व्यक्ति अपने राशन की दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बीयर बेचता था. पुलिस ने उसके दुकान से 42 बोतल बीयर भी बरामद किया है. इस संबंध में तिरुलडीह थाना प्रभारी ने बताया किआरोपी के खिलाफ उन्हें गुप्त सूचना मिली थी. राशन की दुकान से वह अनाधिकृत रूप से अंग्रेजी शराब बेचने का काम कर रहा था. सूचना मिलने के बाद छापामारी के दौरान बीयर बरामद होने पर उसे गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-director-of-mines-safety-inspected-guava-mine/">नोवामुंडी

: डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी ने गुवा खदान का किया निरीक्षण

दो अलग-अलग ब्रांड के मिले बीयर

पुलिस के अनुसार तिरुलडीह थाना क्षेत्र के मानकीडीह के रहने वाले शिवराम गोप अपने राशन की दुकान से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने का काम करते थे. इस संबंध में गुप्त सूचना मिलने के बाद तिरुलडीह थाना प्रभारी आलम चंद्र महतो ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ राशन दुकान में छापामारी किया. छापामारी के दौरान पुलिस के जवानों ने राशन की दुकान से दो अलग-अलग ब्रांड के 42 बोतल बीयर बरामद किया. इसके बाद दुकानदार शिवराम गोप को विधिवत गिरफ्तार कर थाना ले गई. आवश्यक जानकारी लेने के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही