Search

 
 
 

चांडिल : वैभव मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के बीच बांटा राशन व वस्त्र

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के बामनी उच्च विद्यालय केतुंगा परिसर में अत्यंत गरीब के अलावे जरूरतमंद जनजातीय व सबर परिवार के सदस्यों के बीच राशन व वस्त्र का वितरण किया गया. वैभव मेमोरियल एजुकेशन एंड वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में जरूरतमंद लोग मौजूद थे. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा के महामंत्री मधुसुदन गोराई उपस्थित थे. उन्होंने जरूरतमंदों के बीच अपने हाथों से सामग्रियों का वितरण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-naval-tata-hockey-jharkhand-championship-ranchi-and-simdega-became-winners-in-the-semi-finals/">जमशेदपुर

: नवल टाटा हॉकी झारखंड चैंपियनशिप, सेमीफाइनल में रांची व सिमडेगा बनी विजेता
[caption id="attachment_632209" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/09-chandil-7_878.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सामग्री का वितरण करते मधुसुदन गोराई[/caption]

ट्रस्ट का कार्य सराहनीय

इस अवसर पर मधुसुदन गोराई ने कहा कि अत्यंत गरीब परिवार और 115 जरूरतमंद जनजातीय व सबर परिवारों के बीच सुखा राशन व वस्त्रों का वितरण करना ट्रस्ट का सराहनीय काम है. जरूरतमंदों की सहायता करना हर संपन्न व्यक्ति का दायित्व है. उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए वैभव चैरिटेबल एजुकेशन एंड वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक व डायरेक्टर सह गोल्डन लीफ रिसोर्ट के मालिक दिनेश बगोरिया को धन्यवाद दिया है. मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भोला सिंह सरदार, नीमडीह के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री अनिता पारीत, मनोज सिंह सरदार, मानिक मंडल, अरूण गोराई समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही