Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chandil : विवेकानंद जयंती पर होगा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Chandil (Dilip Kumar) : स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष चांडिल में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. चांडिल माठिया रोड़ स्थित विवेकानंद केंद्र में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाले जाने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. मुख्य कार्यक्रम 12 से दो बजे तक होगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय को आमंत्रित किया गया है. उक्‍त जानकारी केंद्र के अनाथ चंद्र मिश्रा ने दी.

दस बजे निकलेगी शोभा यात्रा

विवेकानंद जयंती के अवसर पर सुबह 10 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी. शोभा यात्रा केंद्र परिसर से निकलकर चांडिल बाजार, डैम रोड होते हुए पुनः केंद्र परिसर पहुंचकर समाप्त होगा. इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी. इस वर्ष स्वामी विवेकानंद जी का वेष-भूषा प्रतियोगिता के साथ स्वामी विवेकानंद जी का चित्रांकण, स्वामी विवेकानंद जी पर निबंध प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. मौके पर क्षेत्र के गणमान्य के अलावा युवा वर्ग, मातृ शक्ति भी उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-08-jan/">शाम

की न्यूज डायरी।।08 JAN।।रामगढ़ : सड़क हादसे में चालक समेत तीन छात्रों की मौत।।हजारीबाग : CCL कर्मी की गोली मारकर हत्या।।झारखंड में अभी और गिरेगा तापमान।।10 को BJP की सदस्यता लेंगे रघुवर।।14 के बाद नये बंगले में मंत्रियों की इंट्री।।freebies के लिए पैसे, जजों की सैलरी के लिए नहीं : SC।।सारण : 425 करोड़ से बने मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन।।महिला के फिगर पर कमेंट करना सेक्शुअल हैरेसमेंट : केरल HC।।जानें क्यों भड़के मनोज मुंतशिर।।समेत अन्य खबरें।।
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही