Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीएस से मिली जिप उपाध्यक्ष

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बहुत ही दयनीय है. लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं में एक स्वास्थ्य सुविधा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है. लोगों को सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था का समुचित लाभ मिले इसके लिए कुकड़ू से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य सह सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो जिले के सिविल सर्जन से मिली. सिविल सर्जन से मिलकर उन्होंने प्रखंड क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी दी और इसे दुरुस्त करने की मांग की.इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-a-businessman-arrested-red-handed-with-illegal-lottery-ticket-and-a-bike-worth-20-lakhs/">साहिबगंज

: 20 लाख की अवैध लॉटरी टिकट व एक बाइक के साथ एक धंधेबाज रंगेहाथ गिरफ्तार

चिकित्सक व नर्स की पदस्थापना की मांग

उन्होंने कहा कि कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सक व नर्स की पदस्थापना कर लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दें. उप स्वास्थ्य केंद्र भवन कई वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार है. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह में एक चिकित्सक पदस्थापित हैं, जो सप्ताह में एक दिन आते हैं. कुकड़ू क्षेत्र से नीमडीह व चांडिल प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी 40 से 50 किलोमीटर है. घनी आबादी रहने के कारण कुकड़ू और सिरूम में एक-एक चिकित्सक की पदस्थापना कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पहुंचाएं. जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के साथ राजनगर के जिला परिषद सदस्य सुलेखा हांसदा व गम्हरिया के जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल भी शामिल थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pm-housing-is-not-being-accepted-due-to-internet-problem/">जमशेदपुर

: इंटरनेट की समस्या के कारण पीएम आवास नहीं हो रही स्वीकृत

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का मिले लाभ

जिला परिषद के शिष्टमंडल ने जिला के असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से मिल कर जिला के सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने की मांग की. शिष्टमंडल ने विभाग द्वारा निबंधित अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को पूर्व की भांति सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही