Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो अपने निर्वाचन क्षेत्र कुकड़ू प्रखंड के विस्थापित क्षेत्र कुम्हारी, बोनगोड़ा, दयापुर, झापागोड़ा आदि गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने जलमग्न विस्थापित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया. इसके पूर्व भी उन्होंने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से डूब क्षेत्र के गांवों में विस्थापित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण करवाया था. विस्थापित परिवारों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि बगैर संपूर्ण मुआवजा और पुनर्वास के डूब क्षेत्र के गांवों को जलमग्न करना विभाग का लालफीताशाही रवैया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-illegal-sand-reserves-near-bhalukkhulia-football-ground/">बहरागोड़ा
: भालुकखुलिया फुटबॉल मैदान के पास अवैध बालू का अकूत भंडार
: भालुकखुलिया फुटबॉल मैदान के पास अवैध बालू का अकूत भंडार