Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : एआइडीएसओ के आंदोलन की हुई जीत, वापस होगी राशि

Chandil (Dilip Kumar) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन सरायकेला-खरसावां जिला सचिव विशेश्वर महतो ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से 8 अप्रैल 2022 को छात्रों के विरोध के बावजूद पांचवां दीक्षांत समारोह को 22 स्थानों पर आयोजित किया गया. दीक्षांत समारोह के लिए विद्यार्थियों से राशि की वसूली की गई थी. इसके विरोध में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ने आंदोलन किया था. लगातार छात्रों के आंदोलन के दवाब में 11 महीनों के बाद शुक्रवार को विश्वविद्यालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि सभी छात्र-छात्राओं का पैसा वापस किया जाएगा. यह संगठन के आंदोलन की जीत है. इसे भी पढ़ें : विरोध">https://lagatar.in/no-protest-now-the-agitators-of-netarhat-field-firing-range-will-celebrate-victory-thanksgiving-day-lagatar/">विरोध

नहीः अब विजय-आभार दिवस मनाएंगे नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के आंदोलनकारी

छात्र-छात्राओं को एकजुट होने की जरूरत

सरायकेला-खरसावां जिला एआईडीएसओ के कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो ने कहा कि आंदोलन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कहा गया था कि गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को छोड़कर सभी छात्र-छात्राओं का पैसा वापस कर दिया जाएगा. अब वसूले गए राशि की वापसी किए जाने के निर्णय के लिए एआइडीएसओ छात्र संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद देती है. साथ ही सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करता है जिन्होंने इस आंदोलन को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया. साथ ही आने वाले दिनों में अगर किसी प्रकार की समस्याएं आती है तो छात्र-छात्राओं को एकजुट होने का आह्वान किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही