Search

 
 
 

Chandil : चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमा पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है. अंतरराज्यीय सीमा पर नीमडीह थाना की पुलिस द्वारा चेकनाका लगाकर आने वालों पर निगरानी रखी जा रही है. वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है. नीमडीह थाना के अंतरराज्यीय सीमा पर लगाए गए चेकनाका का गुरुवार को चांडिल के पुलिस निरीक्षक ने निरीक्षण किया. इस दौरान चेकनाका के कार्यों को देखा गया. एनएच 32 के रास्ते पश्चिम बंगाल से आने वाले वाहनों की चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सघन जांच, तलाशी लेने के साथ रजिस्टर में उनकी इंट्री भी की जा रही है. इसके लिए चेकनाका पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-one-person-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">Chakradharpur

: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

सीमा क्षेत्र के सड़कों पर लगेगा चेकनाका

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में सभी सड़कों पर चेकनाका लगाकर वाहनों की तलाशी ली जाएगी. इसके साथ ही अंतरजिला क्षेत्र में भी चेकनाका लगाया जाएगा. विधानसभा चुनाव तक सभी चेकनाका में क्षेत्र में प्रवेश करने वालों की निगरानी रखी जाएगी. वाहनों की भी जांच की जाएगी. चेकनाका में बीडियो सिर्वलांस टीम भी मौजूद रहेंगे जो जांच प्रक्रिया का वीडियो बनाएंगे. गुरुवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह में पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र में लगाए गए चेकनाका में पहुंचे पुलिस निरीक्षक ने चेकनाका में तैनात दंडाधिकारी व पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी कार्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए संपादित किए जाएं. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-chakradharpurs-new-beeo-sanjeev-kumar-singh-took-charge/">Chakradharpur

: चक्रधरपुर के नए बीईईओ संजीव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही