Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : देशी शराब का अवैध धंधा बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से की मांग

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के बाड़ेदा व आस-पास के क्षेत्र में देशी शराब का अवैध धंधा बंद करने के लिए ग्रामीणों ने नीमडीह थाना प्रभारी से मांग की है. ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को लिखे पत्र में कहा है कि बाड़ेदा व आसपास क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की चुलाई खुलेआम चल रहा है. आए दिन शराब की वजह से पारिवारिक अशांति व मारपीट की घटना घटती रहती है. क्षेत्र के नवयुवक इसकी लत में आ रहे हैं. महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार आम बात हो गई है. एक ओर ग्रामीण जागरूक होकर समाज में शांति स्थापित कर बच्चों को अच्छा संस्कार देना चाहते हैं तो कुछ दबंग व्यक्तियों के द्वारा अवैध शराब भट्टी चलाकर समाज को दुषित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-eid-festival-celebrated-with-enthusiasm-in-tamra-nagri/">घाटशिला

: ताम्र नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

विद्यालय के निकट ही चलता है अवैध शराब भट्ठी

ग्रामीणों ने पत्र में बताया कि गांव में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाड़ेदा के निकट ही एक शराब की भट्टी है, जिसकी दुर्गंध विद्यालय तक आती हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा भी कई बार इसकी शिकायत ग्रामीणों से की गई. लेकिन अवैध शराब की भट्टी चलाने वाले लोग दबंग किस्म के है, जिसके कारण ग्रामीण उससे उलझना नहीं चाहते हैं. गांव का ही एक व्यक्ति क्षेत्र में चल रहे सभी शराब भट्टियों का संचालक करता है. ग्रामीणों ने बताया कि विगत कुछ माह में शराब के कारण आठ से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. शराब भट्टी में अधिक लकड़ी की आवश्यकता होती है जिसके कारण क्षेत्र के जंगल की कटाई भी खुलेआम हो रही है. पत्र में पंचायत के मुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, सबिता सिंह, गुरुपद सिंह, नेपाल कर्मकार, अरुण कर्मकार, रामचंद्र दास, रेखा दास, मनु गोराई, अजय सिंह, गुलाप सिंह, गुरुबारी सिंह, सुषेण कर्मकार, कविता सिंह, गोपाल कर्मकार, अलका सिंह चंचला सिंह, प्रकाश सिंह समेत 197 महिला-पुरुषों का हस्ताक्षर है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-convenor-vented-his-anger-over-the-poor-education-system/">किरीबुरू

: आस संयोजक ने लचर शिक्षा व्यवस्था को लेकर निकाली भड़ास
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही