Search

Chandil : गज परियोजना व इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति के विरुद्ध ग्रामीणों ने की बैठक

Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड के बांदडीह गांव के शहीद गंगानारायण सिंह मूर्ति के सामने सोमवार को बैठक कर दलमा इको सेंसेटिव जोन के खिलाफ जन आंदोलन करने पर चर्चा की गई. बैठक में नीमडीह प्रखंड के उगडीह, बुरुडुगरी, लुपुगडीह, झरीडीह, राहेरडीह, टेगाडीह, बेनाडीह, बारुडीह, जाहिरटांड, चालियामा, कांठालडीह, पोड़ाडी, फारेंगा, बांदडीह, बाघाडीह बनकाटी व डाहुबेड़ा के ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक के बाद नीमडीह के जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह सरदार, अजित सिंह सरदार, फनिभुषण सिंह, हरमोहन सिंह, विभिषण सिंह, मिथुन पांडे, मुखिया प्रतिनिधि बासुदेव सिंह, फटिक मंडल, कालीपद सिंह, सिताराम सिंह, नवीन सिंह, सूर्यकांत सिंह आदि गांव-गांव में घूमकर जन जागरण अभियान चलाया. मौके पर असित सिंह पात्र ने कहा कि कई पीढ़ी पूर्व से इन गांव में लोग निवास करते आ रहे हैं. अब इको सेंसेटिव जोन के नाम पर ग्रामीणों को विस्थापित करने की सरकार की नीति को सहन नहीं किया जाएगा. गज परियोजना व इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति के विरुद्ध विशाल जन आंदोलन किया जाएगा. इसके लिए मंगलवार को नीमडीह प्रखंड के बांधडीह गांव स्थित शहीद गंगानारायण सिंह मैदान में जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-grace-club-defeated-mary-christ-2-1-in-penalty-shoot-out/">Kiriburu

: ग्रेस क्लब ने पेनाल्टी शूट आउट में मैरी क्रिस्ट को 2-1 से हराया

क्या है मामला

उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक गज परियोजना जमशेदपुर सह संयोजक निगरानी समिति दलमा इको सेंसटिव जोन दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी द्वारा दलमा तराई क्षेत्र में स्थित गांव के ग्रामीणों को नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि आपका प्रतिष्ठान/मकान दलमा इको सेंसेटिव जोन के अंतर्गत अवस्थित है, जो इको सेंसेटिव जोन की अधिसूचना में निहित्त प्रावधानों एवं अन्य वन अधिनियमों के नियमों के विरूद्ध है. दलमा इको सेंसेटिव जोन की निगरानी समिति द्वारा नोटिस भेजे गए चिन्हित लोगों को 21 अगस्त को दोपहर दो बजे कार्यालय में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, अन्यथा इको सेंसेटिव जोन की निगरानी समिति द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp