Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : रात ढाई बजे सड़क से हटे ग्रामीण, एक सप्ताह की दी मोहलत

Advertisement
Advertisement
  • एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस कर रही जांच, जरूर मिलेगा न्याय
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के रावताड़ा निवासी 19 वर्षीय छात्र करण महतो की हत्या करने का आरोप लगाते हुए न्याय करने की मांग पर ग्रामीणों ने रविवार की शाम कैंडल मार्च निकाला था. कैंडल मार्च में शामिल लोग रावताड़ा गांव से निकलकर चांडिल बाजार पहुंचे. इसके बाद चांडिल थाना के मुख्य गेट के पास एनएच 32 पर बैठ गए. घटना के पांच दिनों के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-four-people-injured-in-two-separate-road-accidents-all-were-going-to-bhurai-fair/">गिरिडीह

: दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल, भुराई मेला जा रहे थे सभी
मृतक के परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि करण की मौत दुर्घटना नहीं है. ग्रामीणों का आरोप है कि उसकी हत्या में एक राजनीतिक दल के नेता भी शामिल हैं. थाना के मुख्य गेट के समक्ष बैठे ग्रामीण पुलिस-प्रशासन के खिलाफ और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर नारेबाजी कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : रास">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-today-is-the-last-day-for-filing-nominations-all-bjp-mlas-reached-vis-together/">रास

चुनाव : सरफराज अहमद नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचे, भाजपा विधायक भी एक साथ आये

एसडीपीओ ने दिया आश्वासन, माने ग्रामीण

इस दौरान रात को चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार राजवाड़, पुलिस निरीक्षक एके तिवारी और चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव थाना पहुंचे और ग्रामीणों से बात की. लंबी बातचीत के बाद के बाद भी काई निष्कर्ष नहीं निकला और लोग करण महतो के हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग पर नारेबाजी करने लगे. कई दौर की बातचीत के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने करण महतो की मृत्यु की गुत्थी सुलझाने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/insurance-of-rs-60-lakh-fixed-for-bomb-disposal-squad-personnel-in-jharkhand/">झारखंड

में बम निरोधक दस्ते के जवानों के लिए 60 लाख का बीमा तय
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा. इसके बाद रात के करीब ढाई बजे ग्रामीण सड़क से हटे और अपने गांव वापस लौट गए. मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि दी गई मोहलत के अंदर अगर मामले का पटाक्षेप नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा. इस दौरान करीब आठ घंटे तक एनएच 32 में वाहनों का आवागमन बाधित रहा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/insurance-of-rs-60-lakh-fixed-for-bomb-disposal-squad-personnel-in-jharkhand/">झारखंड

में बम निरोधक दस्ते के जवानों के लिए 60 लाख का बीमा तय

एसआइटी करेगी मामले की जांच

इस संबंध में चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार राजवाड़ ने कहा कि करण महतो की मृत्यु की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआइटी का गठन किया गया है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. सड़क व अन्य स्थानों में मिले खून के नमूनों की जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा गया है. खून की रिपोर्ट के साथ पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-near-mecon-bridge/">रांची

: मेकॉन पुल के पास युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
इसके साथ ही मोबाइल का विभिन्न बिंदुओं पर तकनीकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर करण महतो की मौत के पीछे किसी का हाथ है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बहुत जल्द मामले का पटाक्षेप करने का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से मामले के खुलासा करने के लिए पुलिस का साथ देने की अपील किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही