Search

 
 
 

चांडिल : मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

 
Chandil (Dilip Kumar) : झालसा एवं डालसा के निर्देश पर चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर जागरूकता अभियान जारी है. मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन 14 जून तक किया जाएगा. इसके तहत पारिवारिक विवाद, जमीन से संबंधित विवाद, छुआछूत संबंधित विवाद, डायन प्रथा संबंधित विवाद, घरेलू हिंसा से संबंधित विवाद, जैसे कोई भी पुराना से पुराना सुलहनीय प्रवृति के विवादों का निपटारा नि:शुल्क किया जा रहा है. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-suksari-and-surrounding-villagers-are-troubled-by-the-mischief-of-wild-elephants/">चांडिल

: जंगली हाथियों के उत्पात से परेशान हैं सुकसारी व आसपास के ग्रामीण

बताए गए फायदे

मन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को ईचागढ़ प्रखंड के मातकमडीह गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों से इसमें भाग लेने की अपील की गई. लोगों को मन का मिलन पखवाड़ा के फायदे बताए गए. इसके तहत होने वाले विवादों के निपटारे में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगने की जानकारी दी गई. शिविर में पीएलवी कार्तिक गोप, टुसूमनी मुंडा, गनेश सिंह मुंडा, समर सिंह मुंडा, संतोषी सिंह मुंडा, अंजनी कुमार, फुलमनी देवी, भवानी सिंह मुंडा, रीना सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा आदि ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही